बच्चे हो या बड़े वेज चाउमिन सबको बहुत अच्छी लगती है इसमे सब्जीयो (Vegetables) का थोड़ा अधिक मात्र मे प्रयोग करे जिसमे कि खाना स्वादिष्ट Delicious) होने के साथ हैल्दी भी हो जाएं || तो चलिये अब जानते की चाउमिन बनाने की विधि ______
चाउमिन बनाने की सामग्री- Chowmine Making Material
https://comfortfoodonline.blogspot.com/2021/05/chola-bhatura-recipe-in-hindi.html
नूडल्स = एक पैक, 200 ग्राम
शिमला मिर्च = एक अदद, बारीक लम्बी लम्बी कटी हुई
गाजर = एक अदद, बारीक लम्बी लम्बी कटी हुई
पत्ता गोभी = एक कप बारीक कटा हुआ
तेल या फिर मक्खन = दो टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर = एक चौथाई छोटा चम्मच
नमक = एक छोटा चम्मच
अदरक = एक इंच लम्बा टुकड़ा, बारीक कटा हुआ (अगर आप को तो चाहिए)
सोया सॉस = दो छोटे चम्मच
चिली सॉस = दो छोटे चम्मच
सिरका = दो छोटे चम्मच
चाउमिन बनाने की
विधि-
सबसे पहले आप चाउमिन (नूडले) को तोड़ कर थोड़ा सा छोटा कर कर ले फिर एक बर्तन मे इतना पानी गर्म करने रख दे कि चाउमिन (नूडले) आसानी से अच्छे से पानी मे डूब जाएं।
पानी
मे आधा
छोटा चम्मच नमक और दो छोटे चम्मच तेल डाल दे और पानी मे उबाल आने के बाद चाउमिन (नूडले) को उबलते हुए पानी मे डाल दे और फिर से उबाल आने के बाद 8 से 10 मिनट तक और उबाल ले चाउमिन (नूडले) को नरम होने तक उबाल ले और गैस को बन्द कर दे।
अब उबले हुए चाउमिन (नूडले) से अतिरिक्त पानी को निकाल दे और फिर ठंडे पानी से धो ले कढ़ाई मे तेल या फिर मक्खन को गर्म तेल मे अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डाले और बराबर चम्मच से चलाते हुए दो मिनट तक पकाएं।
NOTE= अगर आप प्याज के साथ चाउमिन (नूडले) बनाना चाहते है तो उसके लिए एक प्याज बारीक- बारीक काट कर गर्म तेल मे हल्का गुलाबी होने तक भून ले और फिर उसमे उन सभी सब्जीया डाल कर चलाते रहिये
अब इसमे चाउमिन (नूडले), नमक, सोया सास,सिरका, चिली-सॉस और काली मिर्च डाले और चम्मच से बराबर चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक पकाएं |
अब आपके वेज चाउमिन (नूडले) बनकर तैयार है चाउमिन (नूडले) को एक बाउल मे निकाले और गरमागम वैजिटैरियन चाउमिन (नूडले) चटनी या फिर टमाटो-सॉस के साथ सर्व करे और खाएं।
शेयर करे --
https://www.youtube.com/channel/UCTBnDdfAb1ILd48gCKUKilA



