Skip to main content

गुलाब जामुन बनाने की विधि----Gulab jamun banane ki vidhi

छेना के रसगुल्ला बनाने की विधि-Method of preparation of chenna rasgulla

  छेना के रसगुल्ला बनाने की विधि-

https://youtube.com/channel/UCTBnDdfAb1ILd48gCKUKilA

रसगुल्ला  बनाने की आवश्यक सामग्री

  • 2 लीटर दूध
  • 2 नींबू का रस
  • डेढ़ चम्मच अरारोट
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर

रसगुल्ले की चाशनी बनाने की आवश्यक सामग्री

  • 4 कप चीनी
  • 2 से 3 कप पानी

रसगुल्ला बनाने की विधि

दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में गर्म करें. 

दूध में उबाल आने के बाद, गैस बंद कर दें. जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा डालते हुए एक बड़े चम्मच से चलाएं. 

जब दूध पूरा फट जाए. तो उसे एक साफ कपड़े में छानकर, ऊपर से ठंडा पानी डाल दें. इससे रसगुल्लों में नींबू का स्वाद नहीं आएगा.


वेज मोमोज बनाने कि विधि

अब कपड़े को बांधकर उसे अच्छी तरह दबाएं, ताकि फटे हुए दूध का सारा पानी निकल जाए. रसगुल्लों के लिए पनीर तैयार है. - इसके बाद पनीर को किसी थाली में निकाल लें और इसे कद्दूकस या हाथों से अच्छी तरह मैश करके आटे की तरह गूंद कर चिकना करें ||

फिर पनीर में अरारोट मिक्स करके उसे 4 से 5 मिनट और मैश करें और गूंदकर चिकने आटे की तरह तैयार कर लें. इस तरह रसगुल्ला बनाने के लिए मिश्रण तैयार करें. ||

अब मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा भाग हाथों में लेकर, उसे गोल शेप देकर छोटे-छोटे बॉल तैयार करके एक प्लेट में रखते जाएं.

जब सारी सामग्री से बॉल तैयार हो जाएं, तो इनको एक गीले कपड़े से ढक कर रख दें. –
रसगुल्लों की चाशनी बनाने के लिए == एक भगोने में चीनी और 2 कप पानी डाल कर गैस पर गर्म करने रख दें. –
. वेज मोमोज बनाने कि विधि
चाशनी में उबाल आने के बाद, प्लेट में रखे तैयार रसगुल्ले इसमें डाल दें. भगोने को एक प्लेट से ढक दें. - रसगुल्ला और चाशनी तेज आंच पर 15 से 20 मिनिट तक पकाएं.

कुछ देर में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी, तो उसमें एक बड़े चम्मच से थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते रहें. ध्यान रखें कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे. - इस तरह चाशनी में सिर्फ 1 से 2 कप तक पानी डालें, और खुशबू के लिए उसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें.




रसगुल्ले पकने के बाद फूल कर दुगने हो जाएंगे, तब गैस बंद कर दें. - तैयार है स्वादिष्ट रसगुल्ले. फ्रि‍ज में ठंडे होने के बाद सर्व करें.


शेयर करे --

  

Popular posts from this blog

वेज मोमोज बनाने कि विधि - Method Of Making Veg Momos

वेज मोमोज   वैसे तो लेकिन मोमोज़ एक चाइनीज़ डिश है लेकिन अपने स्वाद के चलते है यह भारत में भी प्रसिद्ध हो गई है। यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे कई तरह से बनाया जा सकता है। बस , आपको इसकी तकनीक में मास्टर होने की जरूरत है। https://youtube.com/channel/UCTBnDdfAb1ILd48gCKUKilA https://comfortfoodonline.blogspot.com/2021/05/how-to-make-chopped-veg-chow-mein-recipe.html मोमोज बनाने कि सामग्री-  Materials that make momos 100 ग्राम मैदा प्याज ( बारीक कटा हुआ ) लहसुन की कलिया4-5 ( बारीक कटी हुई ) एक शिमला मिर्च ( बारीक कटी हुई ) एक कप बंदगोभी ( बारीक कटी हुई ) गाजर आधाकप कदूकस किया हुआ पनीर आधा कप ( चुरा ) 2 बड़े चम्मच तिल का तेल ¼ चम्मच पिसी काली मिर्च ¼ चम्मच लाल मिर्च एक हरी मिर्च ( बारीक कटी हुई ) एक बड़ा चम्मच अदरक कदूकस किया हुआ एक बड़ा चम्मच सिरका 1 टेबल स्पून सोया सॉस 2 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया नमक ( स्वादानुसार ) तेल https://comfortfoodonline.blogspot.com/2021/05/how-to-make-chopped-veg-chow-mein-recipe.html https://youtube.com/channel/UCTBnDdfAb1ILd48gCKUKilA ...

चाऊमीन मसाला बनाने की विधि— How to make Chowmin Masala

  बच्चे हो या बड़े वेज चाउमिन सबको बहुत अच्छी लगती है इसमे सब्जीयो (Vegetables) का थोड़ा अधिक मात्र मे प्रयोग करे जिसमे कि खाना स्वादिष्ट Delicious) होने के साथ हैल्दी भी हो जाएं || तो चलिये अब जानते की चाउमिन बनाने की विधि ______   चाउमिन बनाने की सामग्री -   Chowmine   Making Material     https://comfortfoodonline.blogspot.com/2021/05/chola-bhatura-recipe-in-hindi.html नूडल्स = एक पैक , 200 ग्राम                                               शिमला मिर्च = एक अदद , बारीक लम्बी लम्बी कटी हुई गाजर = एक अदद , बारीक लम्बी लम्बी कटी हुई पत्ता गोभी = एक कप बारीक कटा हुआ तेल या फिर मक्खन = दो टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर = एक चौथाई छोटा चम्मच नमक = एक छोटा चम्मच ...

गुलाब जामुन बनाने की विधि----Gulab jamun banane ki vidhi

  गुलाब जामुन   -: भारत मे लोग मिठाइयो को लोग यादा पसंद करते है अगर आपके घर मेहमान आने वाले है या फिर कोई छोटी पार्टी है तो सर्व करने के लिए काला जामुन बनाएं ... काला जामुन बनाने की आवश्यक सामग्री-: काला जामुन बनाने की आवश्यक सामग्री-: ·        खोया / मावा   250 ग्राम ·        पनीर 100 ग्राम ·        मैदा 3 चम्मच ·        दूध 1 चम्मच ·        तेल / घी चाशनी बनाने की आवश्यक सामग्री-: §   चीनी 300 ग्राम §   पानी 1.5 कप §   लेमन जूस 1/4 चम्मच §   गुलाब जल 1 चम्मच §   इलायची पाउडर ½ चम्मच   काला जामुन बनाने की विधि- §   सबसे पहले एक बर्तन मे खोया निकालकर अच्छी तरह मैश करे . §   अब पनीर , मैदे और खोए को एक साथ मे मिलाले . §   तीनों को मिलाने के बाद उसमे 1 चम्मच दूध मिलाले §   अब उसको अच्छी तरहे से गुंद ले। §   इसको गुंद ले ने के बा...