बाटी चोखा बनाने की विधि -: How to make Bati Chokha
छेना के रसगुल्ला बनाने की विधि-
बाटी बनाने सामग्री -: baati making material
आटा 250
ग्राम
देसी घी 200
ग्राम
भुना सतू 1 कटोरी
अदरक टुकड़ा 1 इंच
धनिया कटी हुई 2
चम्मच
नमक
1 चम्मच
अजवाइन 1 चम्मच
नींबू का रस 1 चम्मच
लाल भरवाँ मिर्च का अचार 1/2 चम्मच
1 चुटकी हीग
3 प्याज
8 कली लहसुन
5 हरी मिर्च
छेना के रसगुल्ला बनाने की विधि-
चोखा बनाने सामग्री -:
चोखा बनाने की सामग्री ले लेते है |
बैगन 2-4
टमाटर 2-4
लहसुन 4
हरी मिर्च 2
प्याज 2
धनिया 1-2 चम्मच
सरसो का तेल 1 चम्मच
छेना के रसगुल्ला बनाने की विधि-
बाटी चोखा बनाने की विधि -: How to make Bati Chokha
1. सबसे पहले बैगन को धुलकर बीच से चीरा देकर देख लेते है की ठीक है या नहीं।फिर उसमे मिर्च व लहसुन को भरते है |2. अब गैस पर जाली रखकर बैगन व टमाटर पर तेल लगाकर भूनने के लिए रख देते है और पलटकर सब तरफ से पकने देते है |
3. जब बैगन व टमाटर पक जाए तब छिलका उतारकर दबा लेते है।लहसुन,मिर्च सब उसी मे मिक्स कर लेते है।नमक,धनिया,प्याज को डाल लेते है।1 चम्मच सरसों का तेल मिक्स करते है। स्मोकी चोखा तैयार है।
4. अब बाटी के लिए आटा गूंध लेते है ।और सत्तू मे महीन कटी प्याज,लहसुन अदरक मिर्च का पेस्ट ,नमक ,भुना जीरा,1 चम्मच अजवाइन,नींबू रस, धनिया,हीग मिलाते है।
5. अब आटे की लोई बनाकर उसमे सत्तू के मिश्रण को भरके गोल कर लेते है।ऐसे ही
सारी लोई तैयार कर लेते है।
6. अब अप्पे पैन को चढ़ाते है। उसमे घी लगाकर बाटी रख के सेकते है।
7. अब दोनो ओर से अच्छे से पक जाने के बाद गोल्डन सेक लेते है ।अब प्लेट मे भरता के साथ बाटी को घी लगाकर सर्व करते है।


